10 जुलाई 2019 - 17:14
अमरीका, सऊदी अरब या कोई और गधा! हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जनरल सुलैमानी के इस वीडियो क्लिप से मचा हड़कंप.

ट्विटर पर ईरान की आईआरजीसी की कुद्स ब्रिगेड कमांडर और सीरिया व इराक़ में दाइश और उसके समर्थकों को पराजित करने वाले जनरल सुलैमानी से संबधिंत कहे जाने वाले एक एकाउंट पर एक वीडियो क्लिप डाली गयी है जिससे सऊदी अरब के सरकारी गलियारों में रोष व्याप्त है।

इस वीडियो क्लिप में ट्रम्प और सऊदी नरेश की भेंट दिखायी गयी है और जनरल क़ासिम सुलैमानी का यह बयान सुनाया जा रहा है कि " चाहे अमरीका हो, सऊदी अरब हो या कोई और गधा! जो भी चाहे कर ले, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, ईश्वरीय इच्छा के सामने इनकी हैसियत दो कौड़ी की भी नहीं।"  इस वीडियो क्लिप में ईरानी सेना के हथियारों और मिसाइलों को भी दिखाया गया है। इसके साथ ही इस वीडियो क्लिप में ईरान के वरिष्ठ नेता का उस समय का बयान दिखाया गया है जब वह ईरान इराक युद्ध के दौरान, ईरान के रक्षा मंत्री थे। वरिष्ठ नेता यह कहते हुए दिखायी दे रहे हैं कि "  मैं उस दिन को देख रहा हूं जब हमारा राष्ट्र एक अजेय राष्ट्र और एसे राष्ट्र में बदल जाएगा जिस पर हमला करने वाले पछताने पर विवश हो जाएगा। एसा राष्ट्र जो अपने खिलाफ हमले का शक्ति से जवाब देगा एसा राष्ट्र बन जाएगा जिसपर हमले की इच्छा, बड़ी शक्तियों को अपने मन से निकाल देना होगी। "

     इसके बाद अमरीकी ड्रोन विमान को मार गिराए जाने के बाद अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बयान को दिखाया गया है जिसमें वह कहते हैं कि "  ईरानियों ने 38 लोगों के साथ उड़ रहे विमान को भी देखा था लेकिन उस पर फायर नहीं किया और यह बहुत अच्छा फैसला था और मेरे ख्याल में हमें इस क़दम की सराहना करना चाहिए।"

      वीडियो क्लिप के अंत में जनरल सुलैमानी यह कहते नज़र आते हैं कि " यह राष्ट्र प्राणों की आहूति देने पर तैयार है यह राष्ट्र विजय का पात्र है।"